{"_id":"570bea4f4f1c1b9f484a6b1f","slug":"fire-fighting-equipment-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला डेढ़ करोड़ की लागत से बना अग्निशमन यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चला डेढ़ करोड़ की लागत से बना अग्निशमन यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में सोमवार को एसपी कार्यालय के सामने बंसवाड़ी में आग लगने के बाद आसपास स्थित गन्ना संस्थान कार्यालय में बने आवासों के पास पहुंची आग तो सामान लेकर सुरक्षित स्थान की तरफ भागते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में आग लगने की घटना से बचाव के लिए करीब एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से अग्निशमन प्रणाली यंत्र लगवाया गया था। सोमवार को यहां के अधिवक्ता व न्याययिक अधिकारी उस समय बेबस नजर आए जब करोड़ों की लागत से लगा यह अग्निशमन यंत्र फेल हो गया। यहां हर किसी के जुबान पर यही बात थी कि आग बुझाने के लिए खर्च किए गए करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।
बताते चले कि बीते साल 2015 में कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी लखनऊ की कार्यदायी संस्था के द्वारा यहां पर एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से अग्निशमन प्रणाली यंत्र लगाया गया था।
जिसका परीक्षण 8 अगस्त 2015 को हुआ था जिसमेें सिस्टम सही पाया गया था। लेकिन सोमवार को हुई आग की घटना के दौरान यह सिस्टम पूरी तरह से फेल होने पर प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद ने महानिबंधक हाईकोर्ट इलाहाबाद को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में कचहरी के नाजिर अवधेश श्रीवास्तव ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।