{"_id":"61ccb744863730037e5faad4","slug":"evm-barabanki-news-lko611136344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम की पूरी हुई जांच, 734 मिलीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम की पूरी हुई जांच, 734 मिलीं खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के लिए बिहार से आवंटित हुई इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीनों की जांच इंजीनियरों द्वारा पिछले दो माह से की जा रही थी। जिसमें से 734 ईवीएम और 974 वीवीपैट मशीन तकनीकी रूप से खराब पाई गई हैं। इन खराब ईवीएम और वीवी पैट को वापस बंगलूरू भेजने की तैयारी की गई है। बाकी ईवीएम को रेंडमाइजेशन तक गोदाम में सुरक्षित रखा गया है।
अगले वर्ष जिले के छह विधानसभा सीटों पर होने चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को बिहार से आवंटित 4970 बैलेट यूनिट, 3970 कंट्रोल यूनिट और 3100 वीवी पैट उपलब्ध कराए थे। इन ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग बंगलूरू से आए पांच इंजीनियरों द्वारा आयोग के निर्देश पर पिछले दो माह से की जा रही थी।
जांच पूरी होने के बाद 197 बैलेट और 537 कंट्रोल यूनिट के साथ 974 वीवी पैट में तकनीकी खामियां ऐसी पाईं गईं। जिन्हें स्थानीय स्तर पर सही नहीं किया जा सकता था। इंजीनियरों की रिपोर्ट के आधार पर खराब मिलीं इन ईवीएम को अब वापस बंगलूरू स्थित कंपनी भेजने की तैयारी की गई है। जबकि चुनाव कराने के लिए उपयुक्त मिलीं ईवीएम और वीवी पैट को सुरक्षित ईवीएम गोदाम में रखा गया है।
विज्ञापन
रेंडमाइजेेनश के दौरान विधानसभावार होंगी आवंटित
मतदान कराने के लिए सही पाई गईं ईवीएम की कोड नंबर वार फीडिंग आयोग के पोर्टल पर की जाएगी। इसके बाद पहले रेेंडमाइजेशन के दौरान इन ईवीएम को विधानसभावार आवंटन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे रेंडमाइजेशन में बूथवार ईवीएम और वीवी पैट का निर्धारण पोलिंग पार्टी के एक दिन पहले रवानगी से पूर्व किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में जिला निर्वाचन मजिस्ट्रेट समेत प्रेक्षक की मौजूदगी में की जाएगी।
ईवीएम की फर्स्ट लेवल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 734 ईवीएम डिफेक्टेड मिली हैं। जिन्हें बंगलूरू भेजा जा रहा है। बाकी ईवीएम को गोदाम में सुरक्षित रखा गया है। रेंडमाइजेशन के दौरान इनका आवंटन विधानसभावार किया जाएगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी