{"_id":"6aee2a8fc44d01c91800fe4e","slug":"even-after-its-conclusion-the-deva-mela-remains-lively-with-brisk-shopping-activity-barabanki-news-c-315-1-brb1042-183860-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: समापन के बाद भी देवा मेले में रौनक, खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: समापन के बाद भी देवा मेले में रौनक, खरीदारी तेज
Sat, 07 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
देवा मेला परिसर में लगी दुकानों पर आज भी खरीदारों की उमड़ी भीड़।
देवा। मेला समापन के अगले दिन भी बाबा की मजार और मेला क्षेत्र में रौनक बनी रही। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों को मेले में अपेक्षाकृत शुक्रवार को किफायती खरीदारी का मौका मिला।
फिरोजाबाद की चूड़ी, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और क्रोकरी की दुकानों पर भीड़ जुटी। फाइबर डिनर सेट, गरम कंबल, सदरी और फुटवियर की भी खूब बिक्री हुई। खजला, अवध के मुगलई व्यंजन, पंजाबी हलवा पराठा और सोहन हलवा की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। मेले में आए खरीदार किफायती दामों पर मिलने वाले सामान से संतुष्ट नजर आए।
व्यवस्था और मनोरंजन
दुकानदारों के लिए बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था चालू है। मेला परिसर में बिजली और पानी की आपूर्ति तो दिखी, पर मुख्य मार्गों से सफाई व्यवस्था नदारद थी। मेला परिसर के सेक्टर छह में स्थित मनोरंजन गली में लगे झूले भी अगले दिन संचालित होते नजर आए।
विज्ञापन
इनसेट : देवा मेला समापन के बाद जाम से जूझता कस्बा
मेला का आधिकारिक समापन पांच नवंबर को होने के बाद अगले दिन बाहरी पुलिस बल के वापस चले जाने से कस्बा और मेला क्षेत्र में जाम लग गया। वाहनों के प्रवेश और श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिनभर यातायात बाधित रहा। इससे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ा। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी के अनुसार देवा पुलिस सक्रिय है और बाहरी पुलिस बल की वापसी से कुछ जाम लगा, जिसे पुलिस ने समय-समय पर हटवाया।