फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   electric cut

बारिश ने उड़ाई पांच सौ गांवों की बिजली

Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
electric cut
बाराबंकी। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। कई जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए तो कहीं बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रांसफार्मर फुंकने, इंसुलेटर में पानी आने, जंपर उड़ने, तार टूटने व अन्य फाल्ट के कारण पांच सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब छह लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बाराबंकी डिवीजन में नौ बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें छह खंभे कर दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। सतरिख में जंपर उड़ने व तार टूटने सेकरीब नरौली, दयानत नगर, शेखनापुरवा, निरऊमऊ समेत 45 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम तक 33 गांव की बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन

कुर्सी क्षेत्र में बुधवार रात 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे करीब दो हजार आबादी प्रभावित है। हैदरगढ़ में शिवनाम गांव के पास पेड़ गिरने से सुबह 11 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र से जुड़े फीडर टेलीफोन, बहुता, त्रिवेदीगंज, चौबीसी से जुड़े बरावां, बीजापुर, बहुता, रौनी, दतौली, गंगापुर संसारा समेत डेढ़ सौ से अधिक गांव की करीब दो लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट में बेलहरी गांव के पास तार टूटने, इंसुलेटर में पानी आने से मालिनपुर, गोपालपुर, बिबियापर, मरौचा, रानीपुरवा, अमनियापुर समेत करीब 50 गांवों की बिजली गुल है। निंदूरा क्षेत्र में पैगरामऊ उपकेंद्र में पानी भरने से अंडरग्राउंड केबल बॉक्स जल गया। इससे कुर्सी, टिकैतगंज, बाबागंज, बजगहनी, जमुआ, सलेमाबाद, बिसई समेत करीब ढाई सौ गांवों की बिजली गुल हो गई।

यहां करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित है। अधीक्षण अभियंता एएच खान का कहना है कि बिजली कर्मचारियों को फाल्ट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कई जगह फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई है। हालांकि बारिश के चलते कार्य करने में कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी टूटे बिजली के खंभों को बदलने का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed