{"_id":"601d97b18ebc3ed2873821a5","slug":"dm-visit-barabanki-news-lko563398452","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का देखा हाल की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का देखा हाल की समीक्षा
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। डीएम जिले में बन रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति देखने के लिए शुक्रवार को बारिश में पैदल चले और यूपीडा के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। यह सरगर्मी अचानक सुल्तानपुर समेत चार जिलों में सीएम द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की समीक्षा की सम्भावित बैठक को लेकर रही। माना जा रहा है कि सीएम कहीं त्रिवेदीगंज में बन रहे सबसे बड़े पुल का निरीक्षण ना कर लें।
डीएम डा. आदर्श सिंह शुक्रवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का सच जानने हैदरगढ़ के पेचरूआ गांव के पास स्थापित यूपीडा के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां पर डीएम ने यूपीडा के अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने त्रिवेदीगंज के बारा से जलालपुर तक हाईवे और आरओडब्ल्लू द्वारा कराए जा रहे रेलमार्ग ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
डीएम ने हाईवे से रेलमार्ग तक करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर कार्य की प्रगति देखी। हाईवे, रेलमार्ग व माइनर होने से यह ओवरब्रिज करीब डेढ़ किमी से भी ज्यादा लंबा है और इसका निर्माण काफी क्रिटिकल है। ऐसे में डीएम ने अधिकारियों से काम की बारीकियों के बारे में चर्चा की। जिले की हैदरगढ़ तहसील से होकर गुजरे इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई 39.66 किमी है। जिस पर सड़क व करीब 20 अंडरपास पुलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
आठ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा को लेकर वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ व सुल्तानपुर जिले का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में जिले में भी मुख्यमंत्री के आने की संभावना से जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने पेचरूआ के यूपीडा कैंप कार्यालय के पास हेलीपैड बनाने आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।