फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Disposal of 2,18,282 cases in Lok Adalat

Barabanki News: लोक अदालत में 2,18,282 मामलों का निस्तारण

Sun, 10 Mar 2024 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 10 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 2,18,282 cases in Lok Adalat
बाराबंकी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दुर्ग नारायण सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कुल 2,18,282 मामलों का निस्तारण किया गया और अर्थदंड के रूप में 180056382 जमा कराए गए।
विज्ञापन



इस दौरान सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 13,126 वादों का निस्तारण करते हुए 55076950 राशि अर्थदंड एवं प्रतिकर के रूप में वसूल की। इसी प्रकार प्री-लेटिगेशन स्तर पर राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के कुल 205156 मामलों का निस्तारण करते हुए 124979432 धनराशि जमा कराई गई। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय दुर्ग नरायन सिंह द्वारा 89 मामलों का निस्तारण किया। वहीं मोटर दुर्घटना के कुल 54 वादों का निस्तारण करते हुए धनराशि के रूप में 31243661 प्रति कर दिलाया गया।
विज्ञापन



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजनीन बानो ने बताया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों से कुल 67562 वादों का निस्तारण किया गया। जिले की विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 1308 एनपीए खातों का निस्तारण करते हुए 118146550 रुपये वसूल किए गए। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश शर्मा, आनन्द कुमार, अनिल कुमार शुक्ल, कड़ेदीन शर्मा, सुमित त्रिपाठी, शाहीन अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed