फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Devotees thronged temples to seek blessings of Goddess BrahmachariniDevotees thronged temples to seek blessings of Goddess Brahmacharini

Barabanki News: मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 13 Oct 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged temples to seek blessings of Goddess BrahmachariniDevotees thronged temples to seek blessings of Goddess Brahmacharini
शहर की रामलीला में केवट संवाद का मंचन करते कलाकार।
बाराबंकी। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आस्था की बयार बहती रही। मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। घंटा-घड़ियालों की गूंज और माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


शहर के नागेश्वरनाथ, मुकटी देवी, बड़ी देवी माता मंदिर, कैलाश आश्रम, छोटी माता मंदिर, मरी माता मंदिर और लखपेड़ाबाग शिव मंदिर समेत पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ रही। आरती के समय लंबी कतारें लगीं। जगह-जगह कन्या भोज हुआ। घरों और मंदिरों में रामचरितमानस पाठ, श्रीमद्भागवत कथा, जवाबी कीर्तन और देवी जागरण के आयोजन हुए। मुंडन, गोदभराई और वरीक्षा जैसे मांगलिक कार्यक्रमों से उत्सवी माहौल रहा। बाजारों में भी रौनक दिखी।
विज्ञापन


सरोवर में आचमन, मंदिरों में अनुष्ठान
कोटवाधाम। समर्थ साहब जगजीवन दास की तपोस्थली पर श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरण सरोवर में स्नान और आचमन कर मत्था टेका। सरोवर तट पर मुंडन और अन्नप्राशन संस्कार हुए। अमरा गांव के कटेहरा देवी मंदिर में महिलाओं ने अनुष्ठान किए। घुंघटेर के ओदरा स्थित माता बजरा भवानी मंदिर में भक्तों ने नारियल और चुनरी चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। दरियाबाद के इटोरा गांव में पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजक विनोद सिंह के साथ ग्रामीणों ने आरती-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था परखी
सिरौलीगौसपुर के एसडीएम अनिल कुमार सरोज ने बिजली और पुलिस टीम के साथ प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने वायरिंग, अग्निशमन सुरक्षा, निकास द्वार और सीसीटीवी व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed