{"_id":"6acd42bf8a1d260262038192","slug":"175-couples-joined-hands-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181613-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 175 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 175 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
Tue, 13 Oct 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिद्वार से आए आचार्यों ने सात फेरे कराए, जबकि छह जोड़ों का निकाह मौलवी ने पढ़ाया। विधायक दिनेश रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर नवदंपतियों को उपहार भेंट किए।
विधायक ने कहा कि पहले गरीब माता-पिता को बेटियों के विवाह की चिंता सताती थी। कई बार इसके लिए घर और जमीन तक बेचनी पड़ती थी। प्रदेश सरकार ने यह चिंता दूर की है। उन्होंने बताया कि विवाह सहायता राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं, जबकि 25 हजार रुपये के कपड़े, बर्तन, आभूषण और अन्य सामान दिए जाते हैं। शेष 15 हजार रुपये समारोह, टेंट और भोजन पर खर्च होते हैं।
समारोह के लिए 185 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 175 पहुंचे। सभी को 24 प्रकार के उपहार दिए गए। इस दाैरान उपनिदेशक समाज कल्याण राकेश रमन, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम व अन्य मौजूद रहे।