{"_id":"6acd426e556d4a906602c2e6","slug":"staged-the-ransom-plot-themselves-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181620-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खुद रची फिरौती की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खुद रची फिरौती की कहानी
Tue, 13 Oct 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सफेदाबाद। सतरिख क्षेत्र के परेठिया गांव से लापता इंटर का छात्र सूरज रविवार देर रात बाराबंकी पहुंच गया। वाराणसी से उसे लेकर आई पुलिस टीम ने सतरिख थाने में करीब दो घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, परिजनों की रोक-टोक से नाराज होकर छात्र ने खुद ही 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का संदेश भेजा था।
सतरिख के परेठिया गांव निवासी इंटर का छात्र सूरज (17) शनिवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल से संदेश भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पिता पिंटू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रविवार छात्र की लोकेशन वाराणसी में मिली। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ उसे वापस लाने के लिए वाराणसी गई। वहां की पुलिस की मदद से छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया।
सतरिख एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि पूछताछ में छात्र ने परिजनों की रोक-टोक से परेशान होने की बात कही है। इसी नाराजगी में वह घर से बहन का मोबाइल लेकर वाराणसी चला गया था। फिरौती का संदेश भी उसी ने भेजा था। सीओ संगम कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर छात्र की काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। (संवाद)