फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Details of city lands will be digital, survey started

Barabanki News: शहर की जमीनों का ब्योरा होगा डिजिटल, सर्वे शुरू

Wed, 19 Feb 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Details of city lands will be digital, survey started
बाराबंकी। शहर की जमीनों का ब्योरा अब डिजिटलाइज्ड होगा। इस दौरान अवैध कब्जेदारी व अतिक्रमण में फंसी सरकारी जमीनों को भी चिन्हित किया जाएगा। इससे जिले में भू संपत्तियों का निर्विवाद राजस्व डाटा तैयार हो सकेगा। इसके लिए डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स माइनाइजेशन प्रोग्राम के तहत नगर पालिका बाराबंकी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

ड्रोन सर्वे का काम सर्वे आफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम के अधीक्षक रवींद्र मीणा के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय से शुरू किया गया। नगर के 29 वार्डों के सर्वे के लिए 23 ड्रोन टीमें लगाई गई हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह प्रोजेक्ट देश के 154 शहरों में लागू किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में बाराबंकी शामिल है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी का उपयोग कर भूमि रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सभासद पंकज मिश्रा, ताज बाबा राईन, मो. फैसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed