{"_id":"683b4c60afa9b316040588d7","slug":"demand-to-investigate-the-property-of-beo-masauli-barabanki-news-c-315-slko1012-140571-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बीईओ मसौली की संपत्ति की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बीईओ मसौली की संपत्ति की जांच कराने की मांग
Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा विधायक गौरव रावत ने खंड शिक्षा अधिकारी मसौली पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीएम को एक पत्र भेजकर बीईओ की संपत्ति की जांच कराए जाने की मांग भी की है।
22 मई को डीएम को दिए गए पत्र में विधायक ने आरोप लगाया कि विधान सभा क्षेत्र के मसौली ब्लॉक की बीईओ फिजा मिर्जा अवैध रूप से शिक्षकों से धन उगाही कर रही हैं। इनके कार्य में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करपिया के सहायक अध्यापक संजय श्रीवास्तव सहयोगी हैं जो स्कूल के बजाए इनके कार्यालय में ही जमे रहते हैं। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय हेतमापुर के अनुचर हरिश्चंद्र को भी कार्यालय से संबद्ध कर रखा है। मांग की कि इनकी संबद्धता समाप्त कर मूल विद्यालय भेजा जाए। पत्र में विधायक ने बीईओ फिजा मिर्जा को मसौली ब्लॉक से हटाकर विभागीय कार्रवाई करते हुए इनकी संपत्ति की जांच कराए जाने मांग भी की है। इस संबंध में बीईओ फिजा मिर्जा ने विधायक के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार हैं।