{"_id":"588255ec4f1c1b4216eff26e","slug":"death-of-a-female-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम का मिजाज दोपहर में भले ही अच्छा रहे लेकिन भोर व रात में हो रही भीषण गलन लोगों के लिए जानलेवा बनी हुई है। बह रही सर्द हवाएं लोगों ने नश्तर की तरह चुभती हैं। इसी भीषण ठंड में सतरिख कस्बा के मोहल्ला में बड़ा शिवाला निवासी वृद्धा ठंड की मार सह नहीं पाई और शुक्रवार की भोर उसकी मौत हो गई।
सतरिख प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के मोहल्ला बड़ा शिवाला निवासी रामदेई (65) की शुक्रवार की भोर ठंड से मौत हो गई। मृतका (रामदेई) के बेटे लल्लू ने बताया कि उनकी मां रामदेई घर के बाहर बरामदा में सोई थी। रात में उन्होंने सीने में दर्द व ठंड लगने की बात कही।
इस पर उन्हें रजाई ओढ़ाई गई ओर अलाव भी जलाया गया लेकिन राहत नहीं मिली। इस पर परिवारीजन उन्हें सीएचसी सतरिख ले जाने की व्यवस्था करने लगे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
भोर में शुक्रवार को भी भीषण ठंड रही। जिससे लोग घरों में रही कैद रहे। सुबह टहलने वाले भी घर से कम ही निकले। लोगों ने स्वयं अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की। दोपहर मेें खिली धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। पार्क व खेल मैदान बच्चों से गुलजार रहे। लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलने बढ़ने लगी जिससे लोग घरों में कैद हो गए तो बाहर रहे लोगों के लिए प्रशासन ने अलाव तक जलवाने की जरूरत नहीं समझी। शुक्रवार को तापमान न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।