फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead bodies of two youths found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव

Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead bodies of two youths found on railway track
जहांगीराबाद/घुंघटेर (बाराबंकी)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों की हत्या की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चेचरूवा के पास निकली पूर्वोत्तर रेलवे की पटरी पर बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का अर्धनग्न शव देखा। उसके सिर्फ पैर कटे थे, सीने के बगल भी गहरा जख्म था। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई होती तो युवक अर्धनग्न नहीं होता।
विज्ञापन

ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं से युवक को मार कर रेलवे ट्रैक पर डाला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि मृतक की सोशल मीडिया से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घुंघटेर प्रतिनिधि के अनुसार, बड्डूपुर में भगौली रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक (30) का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

उसके शरीर पर नीले रंग की पैंट और आसमानी रंग की टी-शर्ट थी। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। भगौली चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। शव का फोटो थानों पर भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन गिर कर मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed