फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cylinder blast in the kitchen, family narrowly escapes

किचन में फटा सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार

Tue, 03 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 03 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cylinder blast in the kitchen, family narrowly escapes
पीरबटावन मोहल्ला स्थित एक घर में फटा गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के कटरा बरादरी मोहल्ले मेें मंगलवार की सुबह एक घर में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया। इससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और टीन की छत उड़ गई लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं पहुंची है। वहीं डिलीवरी करने करने वाली एजेंसी के संचालक का कहना है कि सिलेंडर सही था। लीकेज के बाद भी ये लोग इस्तेमाल कर रहे थे जिससे हादसा हुआ।  
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बरादरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी के घर में मंगलवार की सुबह किचन में रखे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। इससे घर में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया वहां किचन का टीनशेड उड़ गया।
विज्ञापन


सिलेेंडर में विस्फोट होने के पहले ही घर के सभी लोग बाहर थे जिसके चलते इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है। बताते हैं कि इरफान अंसारी की पत्नी सलमा खातून सुबह के समय चाय नाश्ता बनाने के लिए उठी थी। इसके बाद वह किचन में गैस जलाकर जैसे ही बाहर निकली यह विस्फोट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सिलेंडर के पाइप में गैस लीकेज हो रहा था जिसके चलते यह विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि इससे आसपास के लोगों में जहां हड़कंप मच गया वहीं पास के घरों की दीवारों में भी दरार पड़ गई है।

आग लगने से घर में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान भी जलकर राख हुआ है। सिटी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सिलेंडर अचानक फट गया था लेकिन कोई घायल या चोटिल नहीं हुआ है।


शहर के कटरा बारादरी मोहल्ले में गैस सिलेंडर फटने का मामला संज्ञान में आया है। उपभोक्ता 19 मार्च को एजेंसी से सिलेंडर लेकर गया था। इस बीच ध्यान नहीं दिया गया और सिलेंडर लीक करने लगा था। इसके बाद भी सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा था जिसके चलते सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया है। पूरे प्रकरण से कंपनी के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -शिवकरन सिंह, गैस एजेंसी संचालक एचपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed