फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Croatian scientists took information about advanced farming

Barabanki News: क्रोएशिया के वैज्ञानिकों ने ली उन्नत खेती की जानकारी

Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 18 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Croatian scientists took information about advanced farming
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में सोमवार को क्रोएशिया के जैग्रेब यूनिवर्सिटी के डीन इविक किसिक व उनकी टीम ने भ्रमण किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाए जाने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी ली। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों, पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा एवं अन्य क्षेत्रीय किसानों से वार्ता कर फसलों के उत्पादन पर चर्चा की। टीम के सदस्य आम व अन्य फसलों को देखकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन



डीन इविक किसिक के साथ उनकी पत्नी मरीनका किसिक, वाइस डीन इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन क्रिसटीना केजाक, वाइस डीन ऑफ साइंस क्लैडिजा स्टैनको ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह व उपकार के उप महानिदेशक प्रसार डॉ. संजीव कुमार शर्मा के साथ केंद्र पर संचालित एकीकृत खेती व फसल विविधीकरण, गोमूत्र से बीज शोधन के अलावा प्राकृतिक व आधुनिक संसाधनाें से उन्नत खेती की जानकारी ली। पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा ने मेंथा और केले की खेती से परिचय कराया।
विज्ञापन



किसानों से भेंटकर आम, लौकी, कद्दू, गन्ना व मोटे अनाज की प्रदर्शनी देखी। डीन ने सभागार में किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेती से अच्छा कोई कार्य नहीं है। किसान लोगों को जीवित रखने के लिए अनाज, दूध व अन्य वस्तुओं का उत्पादन करते हैं। उनकी टीम खेती में ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए आई है। कुलपति डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह ने मेंथा, गन्ना, धान, गेंहू तथा औद्यानिक फसलोें की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अपर निदेशक प्रसार डॉ. आरआर सिंह, केवीके अध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों पर संक्षिप्त चर्चा की। संचालन कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. रूपन रघुवंशी ने किया। इस मौके पर एसडीएम सुमित आर महाजन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी सिंह, डॉ. समीर पांडेय, डॉ. विनय चौरसिया, डॉ. रिंकी चौहान, डॉ. एमवी सिंह मौजूद रहे।







महिलाओं को दी मिलेट्स किट

वैज्ञानिकों एवं डीन की पत्नी मरीनका किसिक ने तालाब में मछलियों को दाना खिलाया और बकरी व मुर्गी पालन कार्यक्रम को देखा। किसानाें के साथ एवं धान रोप रहीं युवतियों के साथ सेल्फी ली। हालांकि गर्मी व उमस के कारण विदेशी वैज्ञानिक कुछ परेशान जरूर नजर आए। समूह की महिलाओं को मोटे अनाज की मिनी किट वितरित की गई। वैज्ञानिकों को मिनी किट, स्मृति चिह्न अलावा किसानों की ओर से लाई गई विभिन्न वस्तुओं को भेंट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed