{"_id":"d998961a5c44db74af812f802fffbc3b","slug":"young-man-dead-on-road-exident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल के पास बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताते चलें कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र मेें भिलवल के पास बुधवार की देर रात बाइक सवार चंदेश (27) पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम कुलवा को सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। हादसे मेें घायल हुए युवक को इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चंद्रेश से गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन