{"_id":"902584c144ea073c3e17d47205d146b7","slug":"woman-misconduct-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुराचार, आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुराचार, आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर बाग में एक युवती के साथ दुराचार कर रहे आरोपी युवक को लोगों ने दबोच लिया। उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। असंद्रा थाना क्षेत्र एक गांव में रहने वाली युवती को जैदपुर निवासी राजू कालिया पुत्र इश्तियाक बहलाकर एक गांव के बाहर बाग में बुला ले गया था। जहां राजू ने युवती के साथ दुराचार किया। इस बीच युवती के शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी राजू कालिया के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करके उसे कोर्ट मेें पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन