फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dead bodies thrown into the river

महिला की हत्या कर नदी में फेंका शव

Wed, 31 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 31 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक महिला की हत्या करने के बाद उसका शव कल्याणी नदी में फेंक दिया गया। सफदरगंज थाना क्षेत्र मेें न्यामतपु गांव के पास कल्यानी नदी में बुधवार सुबह एक महिला की लाश बरामद हुई है। महिला की उम्र करीब 28 साल है। महिला के सिर, चेहरे और गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ रेप कर उसकी हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच  शुरू की है। 
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र में न्यामतपुर गांव के पास कल्यानी नदी में बुधवार की सुबह एक महिला का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर आस पास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 28 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। महिला के साथ दुराचार होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जानकारी पर सीओ सदर तौकीर अहमद खान व एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने मौके पर जाकर जांच की। 


एक महिला का शव कल्यानी नदी में मिला है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लगता है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से हमलाकर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -जैनुद्दीन अंसारी, थानाध्यक्षा सफदरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed