फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   With FIR chargesheet now online

अब एफआईआर के साथ चार्जशीट भी ऑनलाइन

Tue, 21 Jul 2015 10:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
जिले के थानों में अब एफआईआर के साथ मुकदमों में लगाई जाने वाली चार्जशीट भी ऑनलाइन होने जा रही है। सीसीटीएनएस (क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) योजना के तहत यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग में कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा शुरू की गई सीसीटीएनएस(क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम) योजना के तहत जिले के समस्त थानों में दर्ज होने वाले मुकदमे ऑनलाइन करने के साथ ही कंप्यूटर एफआईआर दर्ज करने का काम शुरू किया गया था। यहां पर महिला थाना को मिलाकर कुल 23 थाने हैं जहां पर एक थाने को छोड़कर हर जगह कंप्यूटर एफआईआर दर्ज हो रही है। इसके साथ ही अब विभिन्न मुकदमों में पुलिस द्वारा लगाई जाने वाली चार्जशीट भी आनलाइन की जाएगी। पुलिस विभाग के अफसरों ने इसके लिए सभी थाना प्रभारियों व कोतवाल को निर्देश दिया है कि कंप्यूटर एफआईआर दर्ज करने के साथ अब चार्जशीट भी कंप्यूटर पर ही दर्ज कर ऑनलाइन की जाए। इस व्यवस्था के हो जाने से अब किसी भी मुकदमे के बारे में पुलिस विभाग की बेवसाइट से नेट के माध्यम से जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन


पुराने केस नहीं हो सके अपटेड
भले ही सीसीटीएनएस योजना के तहत जिले के थानों में कंप्यूटर एफआईआर दर्ज हो रही हो लेकिन अभी तक पुराने केस ऑनलाइन नहीं किए जा सके है। कंप्यूटर पर ही अब कई साल के मुकदमे व अपराधियों का विवरण दर्ज होना है, लेकिन यहां पर जो नए मामले हुए है सिर्फ वहीं कंप्यूटर पर दर्ज है बाकी पुराना कोई भी केस अभी तक अपडेट नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीएनएस योजना के तहत अब एफआईआर के साथ चार्जशीट भी कंप्यूटर पर दर्ज कर आनलाइन की जाएगी। जो पुराने केस कंप्यूटर पर अपडेट नहीं हुए है उन्हें अपडेट किया जा रहा है।
- शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed