{"_id":"93fdff110b6aefe102a0d0655d8b5cbb","slug":"two-houses-in-the-theft-of-millions-of-haidargarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरगढ़ में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदरगढ़ में दो घरों से लाखों की चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
कस्बा हैदरगढ़ के मोहल्ला सुभाष नगर में शनिवार की बीती रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जबकि एक घर से बाइक ले जाने में विफल रहे।
सुभाष नगर निवासी अशोक मिश्रा के घर छत के सहारे घुसे चोरों ने करीब 50 हजार के जेवर व 8 हजार की नकदी उठा ले गए। वहीं पड़ोसी अलीम के घर से करीब दस हजार रुपये की नकदी व कमरे में खड़ी बाइक दरवाजा खोल कर उठा ले गए। अलीम के घर से विकास तिवारी का सटा घर था यहां पर जोरों ने खड़ी बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं होने से बाइक बच गई। सुबह जानकारी होने पर अशोक व अलीम ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मौके पर जांच करने गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।