फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three train robbers arrested

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 07 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three train robbers arrested
जीआरपी द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों में यात्रियों को लूटने वाले एक शातिर गिरोह के तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी लखनऊ, गोंडा व फैजाबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके पास पांच मोबाइल फोन व हजारों की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बृह्रस्पतिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया बुधवार को चेकिंग के दौरान मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़े गए ताजुद्दीन निवासी सुभाषनगर नई बस्ती महाराजगंज गोंडा, मोइनुद्दीन निवासी मोहल्ला हटलइया थाना व कस्बा रौनाही जनपद फैजाबाद व मोनी गुप्ता निवासी बाघमऊ थाना चिनहट जनपद लखनऊ को पकड़कर इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल, दो की पैड व 2700 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी व स्लीपर कोच में सवार होकर यात्रियों का सामान व मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को अभी इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश है। एसओ ने बताया कि आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं और आसपास के जनपदों में भी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed