फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thousands of robbed, priests hostage

पुजारियों को बंधक बना हजारों की लूट

Sun, 03 Jan 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा गांव में बीती रात पहुंचे बदमाशों ने मंदिर के दो पुजारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाश यहां पर रखा दान पात्र और अन्य सामान उठा ले गए। पुजारियों के मुताबिक हजारों की लूट हुई है। वारदात के दौरान पुजारी के कुत्ते के भौंकने पर बदमाशों ने उसे मार दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मंदिर में लूट की वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराद क्षेत्र के टेरा गांव के बाहर बाबा कंधईदास का मंदिर है। मंदिर में हनुमान की मूर्ति है। इस मंदिर में दो पुजारी अन्नू प्रसाद व जयरामदास रहते हैं। शनिवार की देर रात यहां पहुंचे बदमाशों ने मंदिर के दोनों पुजारियों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मंदिर में लगे लाउडस्पीकर, सोलर लाइट व बैटरी, दानपात्र जिसमें रखी पांच हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन व मंदिर में लगे पीतल के पांच घंटे खोल ले गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद जब रविवार की सुबह ग्रामीण मंदिर के बाहर पहुंचे तो उन्हें इस बारे में पता लगा। जिसके बाद कमरे में बंद दोनों पुजारियों को बाहर निकाला गया तब जाकर दोनों पुजारियों ने आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी बदमाश का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed