{"_id":"07c41f2147522a91cb34532677cc5482","slug":"thieves-put-a-dent-in-the-collectorate-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट की कैंटीन में चोरों ने लगाई सेंध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्ट्रेट की कैंटीन में चोरों ने लगाई सेंध
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ डीएम कार्यालय तो दूसरी तरफ कप्तान का दफ्तर। हर तरफ सुरक्षा का घेरा। इसके बाद भी दुस्साहसी चोरों ने कलेक्ट्रेट में बनी राज्य सरकार की कैंटीन में नकब लगा 81 हजार की नकदी पार कर दी। गुरुवार सुबह जब वारदात का पता चला तो हड़कंप मच गया। कैंटीन प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
कलेक्ट्रेट में जहां सीडीओ कार्यालय व इससे कुछ दूर पर डीएम कार्यालय है, वहीं पर सरकारी कैंटीन भी है। इसी के बगल में पुलिस अधीक्षक का कार्यालय भी है। जिले के अधिकतर उच्च अधिकारियों के कार्यालय होने के चलते यहां पर दिन व रात में पुलिस की तैनाती रहती है। उसके बाद भी सरकारी कैंटीन में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था मेें सेंध लगाने का काम किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की सरकारी कैंटीन है।
बुधवार की रात यहां पर पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे चोर कैंटीन में रखी 81 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर कैंटीन प्रबंधक एके तिवारी ने वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।