फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man's murder, threw dead body

युवक की हत्या कर फेंका शव

Tue, 16 Feb 2016 11:27 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
एक युवक की हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेेंक दिया गया। मंगलवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर युवक का नग्न अवस्था में पड़ा शव पुलिस ने बरामद किया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी कस्बे के समीप गोसाइनपुरवा गांव के किनारे लखनऊ व गोरखपुर रेलमार्ग है। मंगलवार की सुबह यहां रेलवे ट्रैक के किनारे सेना के जंगल की झाड़ियों में नग्न अवस्था में पड़ा युवक का शव लोगोें ने देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रेलवे लाइन के किनारे युवक का शव पड़ा होने की बात फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पहचान कराने की कोशिश पुलिस ने की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उससे लगता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। हालांकि पुलिस कह रही है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिस युवक का शव बरामद हुआ है उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास होगी। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले है। पेट, सिर व चेहरे पर गहरे निशान मिले है जिससे लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पुलिस कह रही है कि हो सकता है कि युवक ट्रेन की चपेट में आकर मर गया हो लेकिन यदि युवक ट्रेन की चपेट में आकर मरता तो उसके शरीर के कपड़े तो मिलते। ग्रामीणों का कहना है कि युवक आसपास का नहीं है। हो सकता है कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंक दिया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed