फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The lawsuit filed on PM post offensive cartoon

पीएम का आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट करने पर मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 03 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
The lawsuit filed on PM post offensive cartoon
बाराबंकी नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने आई भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर जिले के भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। स्थानीय सांसद ने शुक्रवार को इस मामले में कार्रवाई के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने शुक्रवार को दर्जनों समर्थकों के साथ कोतवाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर आपत्तिजनक कार्टून पोस्ट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी। तहरीर में बताया गया है कि अहमदाबाद गुजरात निवासी मितेश पटेल नामक युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी पोस्ट डाली है, जो देश की अनगिनत महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक, घटिया पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर लगाम लगाने के लिए संसद में मुद्दा उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के साथ नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, संतोष सिंह, रमेश चंद्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, अवध रस्तोगी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि सांसद ने जो तहरीर दी है, वह मामला गुजरात से जुड़ा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सांसद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में अपराध संख्या शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में विवेचना के लिए मुकदमा गुजरात पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। -वैभव कृष्ण, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed