फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Students clash over eve teasing

छेड़छाड़ को लेकर दो  छात्र गुटों में मारपीट

Fri, 16 Feb 2018 11:54 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 16 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students clash over eve teasing
छात्राओं को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

छेड़छाड़ के मामले को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने हो गए। छात्रों के एक गुट ने एक छात्र को होटल पर अकेला देख उस पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्रों को लाठियां फटकार कर मौके से खदेड़ा और घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा। 

विज्ञापन



रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच शुक्रवार को एकबार फिर मारपीट हो गई। यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों वैभव सिंह, अनिल कुमार, अनंत, विनय, रजत, सौरभ, प्रबल शुक्ला बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ के मामले को लेकर काफी आक्रोशित थे। तभी एक होटल पर यहीं पर पढ़ने वाले छात्र सुधांशु राय बैठे चाय पी रहे थे तभी इन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना गदिया पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आनन-फानन में चौकी इंचार्ज सुधीर अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पहले तो उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस ने लाठियां फटकार छात्रों को खदेड़ दिया, तब जाकर मामला शांत हो सका। वहीं पुलिस घायल छात्र सुधांशु को उपचार के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार को एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई थी, जिसको लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था उस दौरान छात्रों के बीच हाथापाई भी हुई थी। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र जब एक होटल पर चाय पी रहे थे तभी काफी संख्या में दूसरे गुट के छात्र आ गए और अकेला देख उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने छात्रों को खदेड़ते हुए घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed