फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six months later, the bodies dug grave

छह माह बाद कब्र से निकलवाया शव

Fri, 23 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 23 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six months later, the bodies dug grave
कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक मामले में छह माह बाद हत्या व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम रामसनेहीघाट व सीओ की मौजूदगी में शुक्रवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम पूरेडलई निवासी सरजू देई पत्नी रमई ने आरोप लगाया था कि गांव के ही निवासी विजयपाल व निरहु उसके बेटे कल्लूराम (22) को नौकरी के लिए अजमेर (राजस्थान) जिले के किसी भट्ठे पर काम के लिए बुलाकर ले गए थे। उसके साथी बीते 8 अप्रैल 2016 की सुबह कल्लूराम का शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन


महिला ने जब मौत का कारण पूछा तो यह लोग बहाना बताकर मौके से चले गए। परिवारीजनों ने थाने पर पुत्र की हत्या किए जाने की शिकायत की लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर शव को दफन करवा दिया था। जिस पर परिवारीजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित केंद्रीय गृह मंत्रालय में  शिकायत की थी। पीड़ित परिवार को कहीं पर न्याय नहंीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पीड़ित परिजनों ने न्यायालय की शरण ली थी। इसके बाद न्यायालय ने चार अगस्त को नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिस पर पुलिस 28 दिन बाद बीते 2 सितंबर को पुलिस ने विजयपाल व निरहु के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय ने शव का पोस्टर्माटम कराने का आदेश दिया था।


जिस पर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम रामसनेहीघाट एसपी सिंह व सीओ संतोष सिंह कि उपस्थिति में शव को कब्र से निकलवाया। मौके पर मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष हरिराम ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसी को लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed