{"_id":"58221c1d4f1c1bfb02b38fbc","slug":"peons-killed-the-bodies-dumped-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी का कत्ल, सड़क किनारे फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चपरासी का कत्ल, सड़क किनारे फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से लापता एक युवक का शव कुर्सी क्षेत्र के अमरसंडा के पास सड़क किनारे मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
युवक लखनऊ के जवाहर भवन में होम्योपैथिक चिकित्सालय मेें चपरासी के पद पर तैनात था। मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है। मामले की जानकारी पर एसपी ने मौके का जायजा लिया।
लखनऊ जिले के गुड़ंबा थाना क्षेत्र में प्रगति विहार कॉलोनी कल्यानपुर के रहने पाले सुभाष कनौजिया (36) पुत्र कालीदीन लखनऊ स्थित जवाहर भवन में होम्यौपैथिक चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
सुभाष सोमवार दोपहर दो बजे घर से निकले थे, उसके बाद से वे लापता थे। पत्नी ममता ने पुलिस को बताया कि पति से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। जिसके बाद मंगलवार सुबह कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर अमरसंडा गांव के पास सुभाष का शव बरामद हुआ है।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो मृतक के पास से उसका आईकार्ड व स्टेट बैंक का 22 हजार रुपये का एक चेक बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस बारे में मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी।
ममता का कहना है कि पति सुभाष हर रोज ऑटो से घर आते थे लेकिन सोमवार को नहीं पहुंचे। ममता ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के शरीर में खरोच व चोट के निशान मिलने से उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट आने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।