फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   On Niblett form again stealing valuable equipment made

निबलेट फार्म पर फिर चोरी, कीमती उपकरण उड़ाया

Sun, 17 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 17 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
On Niblett form again stealing valuable equipment made
निबलेट फार्म पर चोरी - फोटो : अमर उजाला
थाने से 50 मीटर दूर निबलेट फार्म के गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर बेखौफ चोर हजारों के कीमती उपकरण उड़ा ले गए। एक माह में निबलेट फार्म पर यह दूसरी चोरी की वारदात है। इससे पूर्व चोर फार्म से एक लाख रुपये का सामान चोरी कर गए थे जिसका खुलासा पुलिस अभी नहीं कर पाई।  
विज्ञापन


जहांगीराबाद-बाराबंकी मार्ग पर थाने से 50 मीटर दूर स्थित निबलेट फार्म में बीती शनिवार रात चोरों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर उसमें रखे फायर स्टेशन के निर्माण में लगने वाले कीमती उपकरण व दो बैट्री चोरी कर ले गए। निबलेट फार्म में आग बुझाने के लिए पूरे परिसर में बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइन का ठेका अभय फायर इंजीनियरिंग सर्विसेस ले रखा है। इसी फर्म के चंद्रबहादुर पुत्र बाबूराम फिटिंग का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


चंद्रबहादुर ने बताया कि रविवार सुबह किसी काम से गोदाम के अंदर गया तो देखा की पीछे की दीवार टूटी पड़ी है और गोदाम में रखी दो बड़ी बैट्री, तीन वाल्ब व अन्य कीमती उपकरण गायब थे। उसने मामले की अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अभी एक माह पूर्व इसी फार्म के बायोगैस प्लांट से एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हो चुका है जिसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चोरी का मामला मेरे कार्यकाल का नहीं है। इस बार हुई चोरी की गहरी से पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही। बहुत जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।- वकील सिंह यादव, थानाध्यक्ष  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed