{"_id":"be6f616e89ad9b1be33bb401b7890262","slug":"oldman-dead-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौराचक निवासी नत्थाराम (70) शनिवार शाम पैदल अपने खेत जा रहे थे। तभी गांव के बाहर ही एक बाइक सवार ने पीछे से उसे टक्कर मार दिया। हादसे में घायल हुए वृद्ध को परिवारीजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया है। एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
कहा जिस बाइक से हादसा हुआ है उसके बारे में पता किया जा रहा है। वहीं, दूसरा सड़क हादसा थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम बघौरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां पर रविवार सुबह बाराबंकी की ओर से आ रही मैजिकी मेें डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक हाईवे के नीचे खड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में चालक बल्ले पुत्र मुन्ना निवासी उधौली को गंभीर चोटें आई हैं जिसको ग्रामीणों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।