{"_id":"59b977144f1c1b7d688b460f","slug":"mischief-case-against-inspector-posted-in-grp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी में तैनात दरोगा के खिलाफ दुराचार का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी में तैनात दरोगा के खिलाफ दुराचार का केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी लखनऊ में तैनात एक दरोगा के खिलाफ सफदरगंज थाने में दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला का कहना है कि दरोगा बीते पांच साल से उसके साथ रेप कर रहा था। इस बात के बारे में किसी से बताने पर वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
थाना सफदरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि जीआरपी में तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष चंद त्रिपाठी द्वारा पांच साल से अवैध संबंध बनाए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि दरोगा से उसके पति ने 15 हजार रुपये लिए थे जिसे न देने के एवज में दरोगा ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कुध दिन बाद महिला को उसके पति ने छोड़ दिया तो वह दरोगा के साथ रहने लगी। इस बीच जब महिला ने दरोगा से अपना पत्नी का हक मांगना शुरू किया तो उसने जान से मारने की धमकी देने के साथ प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाए हैं और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने एसपी अनिल कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर सफदरगंज थाने में बुधवार को दरोगा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा इस समय जीआरपी सीतापुर में तैनात बताया जा रहा है। एसओ पंकज सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।