फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mason's death sparked rural

राजगीर की मौत से भड़के ग्रामीण

Thu, 17 Mar 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 17 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mason's death sparked rural
जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
देवा कस्बे में एक निर्माणाधीन निजी गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरने से बीते दिन एक राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान राजगीर की मौत हो गई। जिसके बाद शव लेकर पहुंचे परिवारीजनोें ने मृतक के गांव गोपालपुर के बाहर देवा -चिनहट मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद ग्रामीण तब शंात हुए जब अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने व मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



दो दिन पहले देवा कस्बा में बन रहे एक गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य करने के दौरान गोपालपुर गांव के निवासी राजगीर अशोक सोनी(40) पुत्र हरिप्रसाद निवास तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिर गया था। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजगीर को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर के समय शव लेकर गांव पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने गेस्ट हाउस बनवाने वाले ठेकेदार अली हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर देवा-चिनहट मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि मृतक राजगीर के तीन बेटी व दो पुत्र है जिनका पालन पोषण अब कौन करेगा। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे कोतवाल जावेद खान व सीओ सिटी तौकीर अहमद खान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शांत नहीं हुए।


करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद जब सीओ ने आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही मृतक के परिवारीजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद तहसील प्रशासन द्वारा दी जाएगी तब जाकर लोग शांत हुए। इस दौरान लखनऊ मार्ग पर वाहनोें की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed