फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man shot in broad daylight, serious

युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, गंभीर

Fri, 06 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 06 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Man shot in broad daylight, serious
बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल खान वारिस। - फोटो : अमर उजाला
साथियों के साथ फतेहपुर से लौट रहे एक युवक को सुढ़ियामऊ पेट्रोल पंप के पास उसके साले और ससुर अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी। इसके बाद वह बाइक से भाग गए। गोली लगने के बाद युवक ने यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुर साले समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर निवासी खान वारिस जावेद (32) स्व. जावेद खान शुक्रवार अपने साथी कामरान व अमरजीत के साथ फतेहपुर कस्बे को किसी काम से गया हुआ था। दोपहर करीब सवा एक बजेे वह साथी कामरान की बाइक पर पीछे बैठकर सुढ़ियामऊ रामनगर होते हुए मसौली लौट रहा था। तीनों साथी सुढ़ियामऊ कस्बे के जफ्फरपुर मोड़ पहुुंचे ही थे कि पीछे से तीन बाइक सवार 6 लोग आए और खान वारिस जावेद पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के बांए हाथ के कोहनी के पास लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


फायर करने के बाद तीनों बाइक सवार जफ्फपुर मोड़ से सूरतगंज की ओर फरार हो गए। साथियों ने बाइक ले जाकर पास के पेट्रोल पंप पर रोक दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। घायल युवक ने 100 नंबर पर वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर रामनगर थाने पहुुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर ससुर अबरार, साला अनीस व अन्य कासिब, शहाबुद्दीन, गयासुद्दीन निवासी नाला पार दक्षिणी कोतवाली फतेहपुर व एक अज्ञात समेत 6 लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजेश कुशवाहा ने हाथ में गोली फंसी होने की बात कहते हुए घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। 

यह है वारदात की वजह
मसौली कस्बा निवासी खान वारिस जावेद की शादी तीन साल पहले फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के नाला पार दक्षिणी निकट रेलवे स्टेशन निवासी अबरार की पुत्री गजाला परवीन के साथ हुई थी। विवाह के एक साल बाद दोनों में अनबन हो गई थी।

जावेद ने बताया कि वह पत्नी को तलाक दे चुका है, मामला कोर्ट में लंबित है। दो साल से वह अपने मायके में रह रही है। उसके दो साल का एक बेटा उजेद भी है। पीड़ित का आरोप है कि ससुरालीजनों ने बेटी का जीवन बर्बाद करने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है इस लिए मेहेर की रकम व अन्य सामान अभी वापस नहीं किया गया है। 


सुढियामऊ कस्बे के पास एक युवक पर गोली से हमला किया गया है। युवक ने ससुर व साले समेत 6 लोगाें के  खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।  -धर्मेंद्र कुमार शाही, थानाध्यक्ष रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed