फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man cheated girls

अनुदान के नाम पर किशोरियों से ठगी

Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Man cheated girls
एक संस्था ने किशोरियों से एक हजार रुपये जमाकर उन्हें शादी के समय एक लाख 25 हजार का अनुदान दिलाने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद जब किशोरियों ने प्रबंधक से रसीद मांगी तो उसने सभी को भगा दिया। इस मामले में करीब 24 लड़कियों ने संस्था के प्रबंधक के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है।
विज्ञापन


कस्बा कुर्सी में संगम समाज संस्था ने एक योजना चलाकर विवाह के दौरान करीब एक लाख 25 हजार रुपये दिए जाने का झांसा देकर रुपये जमा कराए। मामला फर्जी होने के  शक पर सभी किशोरियों ने संस्था के प्रबंधक से रसीद व बांड मांगा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


इससे सभी का शक और गहरा हो गया। घुघंटेर थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव की शालनी देवी, विमला देवी, वंदना देवी, आरती देवी, राजरानी, गुड़िया, ममता देवी आदि का आरोप है कि संस्था के प्रबंधक थाना कुर्सी के अगासड़ निवासी अमीन बेग से जब शादी के समय अनुदान मांगने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभद्रता करने के साथ सभी को भगा दिया। प्रबंधक अब संस्था के बंद होने की बात कह रहे हैं। इस धोखाधड़ी से परेशान लड़कियों ने थाना घुघंटेर में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed