फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   innocent kidnapped

भीख मंगवाने के लिए मासूम को किया अगवा

Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
innocent kidnapped
जैदपुर पुलिस द्वारा सकुशल लाया गया अपहृत छात्र महाराजा उत्तरादित्य उर्फ मुन्नू को पाने के बाद दुलार करती उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला
महज 30 रुपये का लालच देकर एक नट ने मासूम का अपहरण कर लिया। छह माह तक उससे भीख मंगवाई और साथ में मजदूरी भी करवाई। उसे लिल्ली घोड़ी बनाकर खेल दिखवाता था। यही नहीं, घर जाने के नाम पर मासूम की जमकर पिटाई करता था व उससे चार लाख रुपये लाने की बात भी कहता था।
विज्ञापन


पुलिस व क्र्राइम ब्रांच की टीम ने काफी प्रयास के बाद शनिवार को बच्चे सकुशल उसके चंगुल से छुड़ाने के साथ ही आरोपी नट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि जैदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम हरख के निवासी महाराज देवी शंकर के पुत्र महाराज उत्तरादित्य उर्फ मुन्नू (13) 4 दिसंबर 2015 को हरख में स्थित एक मांटेसरी स्कूल से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी खेल दिखाने वाले एक नट ने बालक को तीस रुपये देने का लालच देकर उसे बहलाया-फुसलाया और वहां से हैदरगढ़ लेकर चला गया था। इसके बाद आरोपी बच्चे को वहां से लेकर उन्नाव पहुुंचा। जहां पर बच्चे को करतब सिखाए और उसके बाद बांदा, हमीरपुर, कानुपर, इलाहाबाद जैसे शहरों में बच्चे सेे मेलों, बाजार व गांव-कस्बोें में लिल्ली-घोड़ी व सर्कस दिखाता था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया सर्कस का काम कभी-कभी होता था। इसलिए बच्चे से रोज भीख मंगवाता था और जरूरत पड़ने पर उससे मजदूरी भी करवाई। एएसपी दक्षिणी ने बताया कि जैदपुर पुलिस ने जब से बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है तभी से उसे खोजने का प्रयास कर रही थी किन्तु कुछ पता नहीं चल रहा था।

घूम-घूम कर एक जिले से दूसरे जिले में सर्कस दिखाने वाले नट का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर नहीं लगता था। लेकिन पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शनिवार की सुबह आरोपी रईस निवासी चंदनखेड़ा जनपद उन्नाव को सफदरगंज थानाक्षेत्र में प्यारेपुर गांव के पास पकड़कर उसके चंगुल से बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया है। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी अब्दुल हमीद ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है।


कलेजे का टुकड़ा मिला तो उमड़ा ममता का सागर : छह माह बाद अपने जिगर के टुकड़े का पुलिस द्वारा मिलने की सूचना पर मां प्रभादेवी की आंख से खुशी के आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे। जैसे ही जैदपुर पुलिस बच्चे को लेकर थाने आई तो मां पहले से अपने लाल के आने का इंतजार कर रही थी। बच्चे को देखते ही मां ने महाराज उत्तरादित्य को सीने से लिपटा लिया और जार-जार होकर रोने लगी। मां पुलिस की प्रशंसा के साथ भगवान को शुक्रिया भी अदा करते नहीं थक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed