फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   High-alert after terror attacks in Punjab

पंजाब में आतंकी हमले के बाद हाई-अलर्ट

Mon, 27 Jul 2015 10:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में पुलिस थाने पर आतंकी हमले के बाद जिले में हाई-अलर्ट कर दिया गया है। इसको लेकर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सोमवार को शहर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सिनेमा हाल समेत सभी सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद देश व प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत जिले में भी अलर्ट होने पर पुलिस अधिकारियों ने शहर में जगह जगह पर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अब्दुल हमीद के निर्देश पर सीओ सिटी राजेश सिंह व कोतवाल शशीकांत मिश्रा ने शहर में देवा तिराहा, नाका सतरिख, छाया चौराहा, सिनेमा हाल, लाज, ढाबा आदि जगहों पर मिले लोगों व उनके सामान की जांच पड़ताल की। पुलिस की चेंकिग के दौरान हर तरफ अफरा तफरी का माहौल रहा। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की भी तैनाती की गई है किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी तलाशी लेने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


बाक्स-
ट्रेनों के अंदर भी हुई जांच
पंजाब में आतंकी हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने सघन जाचं की। यहां पर सभी प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। वहीं स्टेशन पर आने वाली कई ट्रेनों के अंदर भी पुलिस व जीआरपी ने सघन जांच की। रेलवे स्टेशन पर पुलिस की जांच के दौरान यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed