फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four lakh theft from Two houses

दो घरों से चार लाख की चोरी

Fri, 08 Jan 2016 11:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
ग्राम खजुरी व बाबागंज में बृहस्पतिवार रात चोरों ने दो घरों पर धावा बोलकर नगदी व जेवर समेत करीब चार लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बदोसराय के ग्राम खजुरी निवासी महादेव सिंह शहर में एक कोल्ड स्टोर पर मैनेजर हैं। गांव में उनकी पत्नी पुष्पा सिंह बेटे के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार रात महादेव के घर के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर नगदी व जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह दरवाजे व अलमारी का ताला टूटा देख पुष्पा सन्न रह गईं। उन्होंने बदोसराय कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


वहीं, घुंघटेर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बाबागंज निवासी ताज मोहम्मद के घर में बीती रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नगदी व जेवर समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घुंघटेर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed