फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Divyang's sharp weapon killing

दिव्यांग युवक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 23 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 23 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Divyang's sharp weapon killing
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दर्जी का काम करने वाले एक दिव्यांग युवक की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। युवक बुधवार की शाम अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के दलसिंगपुर मजरे टांडा गांव निवासी अब्दुल कादिर (26) पुत्र अकबर अली बुधवार की शाम पठकनपुरवा चौराहा स्थित अपनी टेलरिंग की दुकान पर गयोे था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर बाग में अब्दुल कादिर का शव व बाइक पड़ी मिली। मृतक का छोटा भाई नसीम सुबह तलाश में निकला तो खेत में भाई का शव देख हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नसीम ने इस बारे में परिवारीजनों व पुलिस को जानकारी दी। मृतक के चेहरे व शरीर में चोट के कई निशान मिले हैं। इसके अलावा उसकी गर्दन में भी कसने का निशान है। जिससे लगता है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना की जानकारी पर एएसपी शफीक अहमद, सीओ रामसनेहीघाट जावेद खान ने सर्विलांस व क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके का जायजा लिया। एएसपी का कहना है कि हत्याआरोपियों व हत्या का कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।       

रात दस बजे पत्नी से किया बात फिर बंद हो गया था फोन      
मृतक की पत्नी मोहसिना ने बताया कि पति अब्दुल कादिर बुधवार को गांव में एक वैवाहिक समारोह में गए थे जिसके बाद शाम के समय बाइक से दुकान पर जाने की बात कहकर निकले थे। रात करीब दस बजे जब पत्नी ने फोन किया तो बताया कि अभी कुछ काम है निपटा लें तो आ रहे हैं।

इसके आधे घंटे बाद जब फिर पत्नी ने फोन किया तो फोन बंद मिला। जिसके बाद रात भर परिवारीजन तलाश करते रहे। मृतक के दो बेटे आदिल व कैफ है जिनके सर से पिता का साया उठ गया है। 


सूचना के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस      
हत्या जैसी संगीन वारदात की सूचना के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने में तेजी नहीं दिखाई। अब्दुल कादिर की हत्या की सूचना पुलिस को करीब सात बजे सुबह दी गई लेकिन इसके पुलिस मौके पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed