फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dacoits attack, grenades throw four injured

डकैतों का हमला, हथगोला मार चार को किया घायल

Thu, 23 Nov 2017 10:49 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 23 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dacoits attack, grenades throw four injured
जहांगीराबाद कस्बा स्थित एक घर में डकैती बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा जहांगीराबाद के एक परिवार में बुधवार की देर रात डकैतों ने धावा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने यहां एक परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने कई हथगोला फेंक दहशत फैलने का काम किया। हथगोला लगने से परिवार के तीन सगे भाई समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपना गुजर बसर करता है व उनके घर पर 17 दिसंबर को शादी होनी थी जिसके लिए रखा सामान व जेवरात लूटे गए। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया लेकिन लुटेरों का पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना व कस्बा निवासी अकील पुत्र अमीन बाबा ने बताया कि उनके घर बुधवार की देर रात नकाबपोश डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैत पीछे के रास्ते घर में घुसे व कमरे में रखे बक्शा व अन्य सामान लेकर जा रहे थे तभी अकील, शकील व वकील जग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों भाइयों ने जब देखा कि बदमाश उनके घर से सामान लेकर भाग रहे हैं तो शोर मचाते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों व तीनों भाइयों के बीच मारपीट होने लगी। इतने में पीछे से पहुंचे अन्य बदमाशों ने तीनों भाइयों पर हथगोलों व करौली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया व अपने तीनों साथियों को छुड़ाकर भागने लगे।

भाग रहे बदमाशों को देख जब पड़ोस में रहने वाले रशीद अहमद ने रोकना चाहा तो उस पर भी हथगोला फेंक दिया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पहुंचे एसओ अशोक कुमार व सीओ आरएन सिंह ने मामले की जांच करने के साथ करने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। 

पीड़ित अकील की पत्नी मोमिना ने बताया कि उनके बेटे शकील व पुत्री फरजाना का विवाह अगामी 17 दिसंबर को होना है। इनका कहना है कि बेटे व बेटी के विवाह के लिए घर में रखे करीब चार लाख के जेवरात व दस हजार की नकदी बदमाश लूट ले गए है। मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करने वाले इस परिवार में दो दो विवाह कैसे होगा इसको लेकर हर कोई परेशान है। 

पीड़ितों का कहना है कि डकैती की वारदात करने वाले बदमाश घर के अंदर व बाहर मिलाकर कुल 13 लोग थे। इनमें ज्यादातर अपना मुंह गमछे से बांधे थे जबकि कुछ ऐसे ही थे। इन सभी के हाथों में असलहे व हथगोला भी था। बदमाशों ने घर में लूटपाट करते हुए कोई भी सामान नहीं छोड़ा है। 

जिस तरह से दो दिनों में शहर कोतवाली व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डकैती की वारदातें सामने आई है पुलिस उससे इसमें घुमंतू गिरोह के बदमाशों के होने का शक कर रही है। दोनों वारदात भी एक तरह से ही अंजाम दी गई है।

जिस तरह से यह गिरोह जिले में सक्रिय हो रहा है उससे अभी और भी वारदातें सामने आ सकती है। डकैतों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत स्थानीय थानों की पुलिस ने कसरत शुरू किया है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है। 

भले ही एक दर्जन बदमाशों ने एक घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया हो लेकिन पुलिस ने इसमें महज चोरी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बदमाश चोरी करने के साथ मारपीट किए है जिसके तहत संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 


जहांगीराबाद व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। जल्द ही लुटेरों के गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिलेगी। 
- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed