{"_id":"591208a04f1c1baa7c85264a","slug":"crime-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के बाद जेवरात व नकदी लेकर भागी दुल्हन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह के बाद जेवरात व नकदी लेकर भागी दुल्हन
बाराबंकी
Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक से विवाह के नाम पर पहले एक लाख रुपये ठग लिये और फिर उसकी एक विवाहित महिला से मन्दिर में शादी करा दी गई। विवाह के तीन दिन बाद दुल्हन घर में रखी नगदी व लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गयी अब पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर महोलिया का है। यहां के निवासी सुरेश यादव ने बताया कि उसकी उम्र अधिक होने के कारण उसका विवाह नहीं हो रहा था। आरोप है कि गांव के ही उत्तम सिंह ने एक लाख रुपये लेकर उसका विवाह कराने का स्वप्न दिखाया।
एक लाख लेने के बाद सुरेश को बाकायदा एक युवती दिखायी गयी, जिससे सुरेश विवाह करने को राजी हो गया। इस बीच 4 मई को एक मंदिर में सुरेश का विवाह कराया गया। सुरेश की माने तो शादी के तीन दिन बाद रविवार के दिन वह किसी काम के लिए बाहर गया था।
विज्ञापन
इसी बीच मौका पाकर दुल्हन घर में रखी हजारों रुपये की नगदी व आभूषण ले भाग गयी। बाद में सुरेश को पता चला कि जिससे उसकी शादी करायी गयी वो एक विवाहिता थी और मजबूर लोगों को शादी का सपना दिखाकर ठगी का धंधा करती है। घुंघटेर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शादी के नाम पर ठगी करने वाली दुल्हन के व उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।