फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Coaching owner shot dead

कोचिंग संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 10 Apr 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Coaching owner shot dead
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में नेबलेट तिराहे के पास रविवार की देर रात कोचिंग सेंटर चलाने वाले एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वारदात के पीछे पैसों का लेन-देन होना बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन


कोतवाली शहर क्षेत्र के सरस्वती विहार लखपेड़ाबाग कालोनी निवासी आंनद वर्मा (36) पुत्र स्वर्गीय ध्रूव कुमार वर्मा एचीवर कोचिंग क्लासेज चलाते थे। रविवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे नेबलेट तिराहे के पास बने कांप्लेक्स में आनंद वर्मा को गोली मार दी गई।
विज्ञापन


घटना के बाद इनके भाई अमित कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में भाई अमित वर्मा की तहरीर पर दिलीप सोनी निवासी मोहल्ला आजाद नगर व अमरेश सोनी निवासी कटरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई, मामा को लेकर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे आनंद      
कोचिंग संचालक व शिक्षक आनंद वर्मा व उनकी हत्या के आरोपी दिलीप सोनी और अमरेश सोनी के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। आनंद सोमवार की रात अपने भाई अमित कुमार व मामा पवन कुमार के साथ अमरेश व दिलीप के नेबलेट तिराहे के पास स्थित कांप्लेक्स में बने कार्यालय गए थे।

यहां पर सभी ने जमकर शराब पी थी इसके बाद हुए विवाद के दौरान ही आनंद को गोली मार दी गई। आरोपी अमरेश व दिलीप प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि रात में पार्टी के दौरान ज्यादा नशा होने पर अमरेश अपनी अवैध पिस्टल निकालकर दिखाने लगा और इसी बीच उसने आनंद को गोली मार दी थी।       

पैसों के लेनदेन के चलते हुई वारदात      
शहर कोतवाली के एसएसआई श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि आरोपी दिलीप सोनी ने आनंद वर्मा से एक लाख रुपये उधार लिए थे। वहीं अमेरश ने भी कुछ पैसा उधार ले रखा था। आनंद पैसा मांग रहे थे, लेकिन ये दोनों दे नहीं रहे थे। इसी को लेकर जब पार्टी में शराब का ज्यादा नशा हो गया तो आनंद को गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।       


चार माह पहले हुआ था आनंद का विवाह      
आनंद वर्मा का विवाह बीते चार माह पहले हुआ था। इस वारदात के बाद पत्नी अंजू व बूढ़ी मां ज्ञानवती का रो-रो कर काफी खराब हाल है। परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद मृतक के घर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed