{"_id":"589618924f1c1bce22e8109e","slug":"cache-of-illegal-artillery-34-browning-had-recovered-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों का जखीरा मिला, 34 तमंचा बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहों का जखीरा मिला, 34 तमंचा बरामद, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में शनिवार को फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़ी गई हसलहा फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे अवैध असलहों का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने इस कारोबार में लिप्त मिले सीतापुर जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है। एसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया है।
एसपी वैभव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता मेें बताया कि फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शुक्रवार की देर रात रेलवे स्टेशन व बसारा गांव के पास से अवैध असलहा बरामद किए हैं। एसपी ने कहा यह असलहे विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार हो रहे थे। पुलिस ने एक रिवाल्वर समेत 23 बने व 11 अधबने असलहा बरामद करने के साथ ही असलहा बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपियों मुल्लू मौर्या पुत्र छोट्टा निवासी ग्राम गुरधपा थाना हरगांव सीतापुर, इलियास पुत्र पुत्तू निवासी टेढ़ीपुरवा थाना बिसवां, माधव पुत्र दुर्जन निवासी जुगनहिया थाना बिसवां व रामखेलावन निवासी सरैय्या मसूदपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर शामिल है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से यह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन
तीन साल से चल रहा कारोबार, बेंच चुके चार सौ असलहे
कोतवाल फतेहपुर विकास पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह करीब तीन साल से अवैध असलहा बनाने का काम कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि बाराबंकी के साथ सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ, गोंडा, बहराइच आदि जिलों में अब तक करीब चार सौ से अधिक असलहे बेंच चुके है। बताते है एक असलहा 15 सौ से लेकर तीन हजार रुपये की कीमत तक बेंचा जाता है।
एक माह में पकड़ी गई तीसरी बार पकड़े गए अवैध असलहे
विधानसभा चुनाव को लेकर हरकत में आई पुलिस ने बीते एक माह में लगातार तीसरी बार अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इससे पहले कोठी व जहांगीराबाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद कर कई आरोपियों को पकड़ा था।
पुलिस टीम पुरस्कृत
इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व एएसपी उत्तरी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने किया। टीम में शामिल कोतवाल विकास पांडेय, अनिल कुमार द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद राय, इरशाद अहमद, रामचंदर यादव, शहनवाज, ताहिर, जयप्रकाश सिंह, शैलेंद्र कुमार, गर्जन सिंह, टीपू शरण आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।