फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike riders are tripling trodden by truck

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा

Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 26 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bike riders are tripling trodden by truck
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दिया। देवा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे मेें गंभीर रूप से घायल तीनों युवकोें को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी हालत नाजुक होने के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है जबकि चालक भाग निकला है। बताते है कि हादसे के समय बाइक सवार युवक बिना हेलमेट लगाए जा जा रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली देवा क्षेत्र मेें विशुनपुर कस्बे के समीप सोमवार की दोपहर एक बाइक पर ट्रिपलिंग कर जा रहे युवकों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर रहे दुर्गेश(25), फहीम(26) व फैय्याज(27) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगोें ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर तीनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
फतेहपुर(बाराबंकी)। दो बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर कोतवाली के मोहल्ला पीरबटावन निवासी पवन शर्मा (30) रविवार की देर राते बाइक से घर को जा रहा था तभी फतेहपुर इलाके में बाराबंकी मार्ग पर ग्राम बिलौली के पास सामने से बाइक से आ रहे ग्राम अछैच्छा पुरवा निवासी श्याम लाल (28) की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस र्दुघटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतहेपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed