{"_id":"f148b2e27a65bae503f22bdbb99ebfbc","slug":"batteries-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास से आठ लाख की बैट्रियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास से आठ लाख की बैट्रियां चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौली क्षेत्र के ग्राम दहेजिया गांव के पास एक निजी कंपनी के टावर से बीती रात चोरों ने 20 बैट्री पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी बाजार में कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। बिजली जाने के बाद लाइन अचानक बंद हो जाने पर सुपरवाइजर ने जब मौके पर जाकर देखा तो सभी बैट्री नदारद थीं। मामले की शिकायत सुपरवाइजर ने थाने पर की है।
मसौली थाने से चंद कदमों की दूरी पर दहेजिया गांव के पास एक निजी कंपनी का टावर लगा हुआ है। यहां पर कोई सुरक्षागार्ड की तैनाती न होने के कारण बीती रात चोेरों ने गेट का ताला तोड़ दिया और बैट्री बैंक में रखी 24 बैट्रियों में से 20 पर हाथ साफ कर दिया। यह टावर सुपरवाइजर आरएस वर्मा निवासी जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम लोहरवा की देख रेख में संचालित हो रहा था। आरएस वर्मा ने बताया कि यह टावर ऑटोकट था इसलिए किसी सुरक्षागार्ड की तैनाती नहीं थी। बिजली जाने के बाद यह स्वत: चालू हो जाता था।
मंगलवार रात को बिजली जाने के बाद जब इस टावर का लोकेशन बंद पाया गया तो आनन-फानन में करीब एक बजे रात में आकर देखा तो बैट्री चोरी हो चुकी थी। चोरी की गई 20 बैट्रियों की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। टावर में चोरी की सूचना लखनऊ के कर्मचारियों व 100 नंबर पर दी। बुधवार को थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राय सिंह यादव ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने के बाद मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।