फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   attack on wife and relative by bladed weapon

पत्नी व रिश्तेदार पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 04 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 04 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
पति द्वारा घर से भगाए जाने के दो माह बाद अपने बच्चों को देखने पहुंची मां व उसके रिश्तेदार को पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी। फिर दोनों को मरणासन्न की अवस्था में ठेलिया में लादकर दूसरे थाना क्षेत्र की सीमा में फेंक दिया। शाम को निकले ग्रामीणों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली निवासी रामखेलावन ने अपनी पत्नी राजकुमारी (30) को करीब दो माह पूर्व घर से भगा दिया था। इस अवस्था में वह अपनी छोटी बहन के घर करंद थाना जहांगीराबाद में रह रही थी। रविवार को वह रिश्तेदार रामू (25) पुत्र रामप्रसाद के साथ अपने दो बच्चों से मिलने कुतुबापुर गई थी। रामखेलावन ने जैसे ही दोनों को अपने घर के बाहर देखा उसने साथी रामधनी, सूरज व दो अन्य के साथ मिलकर दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


रामखेलावन ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। दोनों के बेहोश हो जाने के बाद ठेलिया में लादकर गांव से दो किलीमीटर दूर गदईपुर गांव के बाहर खंती में फेंक कर भाग गए। देर शाम शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को व 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंचे जहांगीराबाद थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने दोनों को ग्रामीणों की मदद से खंती से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश आने पर महिला ने बताया कि उसके पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर दोनों को जान से मारने का प्रयास किया है। पुलिस ने दोनों का बयान दर्जकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रामू की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। एसओ का कहना है कि महिला के बयान के आधार पर उसके पति व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed