{"_id":"59611ed54f1c1b0f468b4569","slug":"81499537109-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के ऊपर गिरा छज्जा मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के ऊपर गिरा छज्जा मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्डूपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर गांव में शनिवार की सुबह अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। जिसके मलबे के नीचे एक किशोरी दब गई। चीख पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण व परिवारीजन उसे मलबे से बाहर निकालते वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाना मजरे इनायतपुर निवासी राम उजागर की पुत्री प्रीती (17) शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर के बाहर छज्जे के नीचे बैठी हुई थी। तभी अचानक छज्जा भरभराकर उसी के ऊपर ढह गया। जिसके मलबे के नीचे वह दब गई। छज्जा गिरने से घर में अफरा तफरी मच गई, परिवारीजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर किशोरी को बाहर निकाला गया। परिवारीजन गंभीर रूप से घायल किशोरी को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रामराज ने बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।