{"_id":"595d2d684f1c1ba85d8b460b","slug":"81499278696-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
कोठी (बाराबंकी)। भुलभुलिया गांव में सिंचाई के लिए समरसेबल पंप चलाने गया एक युवक करंट की चपेट में आ गया। आननफानन परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।
कोठी थाना क्षेत्र के भुलभुलिया गांव निवासी रामनेवल वर्मा (36) अपने शिवम के साथ मंगलवार देर शाम खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। रामनेवल समरसेबल पंप चलाने गया था कि स्टार्टर में आ रहे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख उसका बेटा शिवम चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास खेत मेें मौजूद ग्रामीण व परिवारीजन एकत्र हो गए। परिवारीजन उसे सीएचसी लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम की अनुमति के बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता बालकराम पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेन ग्रिप के बाद की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होती है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
रामनेवल अपनी पत्नी नीलम व दो बच्चों के साथ रहता था। कम खेती होने के बावजूद वह मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करता था। दो बच्चे शिवम (15) व सपना (10) हैं। रामनेवल की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। रामनेवल की मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। ग्रामीणों के जुबान पर बस एक ही बात निकल रही थी कि अब इनका पालन पोषण कौन करेगा। मात्र पांच बीघा जमीन में कैसे परिवार गुजर बसर करेगा। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।