{"_id":"6ad3d499d8b1f687a7089282","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-159747-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस को देख आम का पेड़ काट रहे लोग भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस को देख आम का पेड़ काट रहे लोग भागे
विज्ञापन
परियर में हरे पेड़ काटने की घटना में जांच करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
परियर। बाग में आम के पेड़ों की कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो पेड़ काटने वाले लकड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने लकड़ी जब्त कर वन विभाग को सौंप दी है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर-सफीपुर रोड पर बीबी खेड़ा गांव से लगभग 700 मीटर दूरी पर कानपुर निवासी लल्लन प्रजापति ने आम का बाग खरीदा है। जमालनगर निवासी उनके रिश्तेदार बाग की देख रेख करते हैं। शुक्रवार की रात एक युवक ने चौकी पुलिस को सूचना दी कि कई रातों से बाग में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई हो रही है। इस पर रात करीब नौ बजे पुलिस ने छापा मारा तो लकड़ी काट रहे लोग भाग निकले। पुलिस को वहां दो हरे पेड़ों की लकड़ी कटी मिली। इसके अलावा सात अन्य पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की सूचना पर वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वन कर्मी प्यारे लाल तिवारी ने बताया कि जमालनगर निवासी लकड़ी ठेकेदार सबाब द्वारा पेड़ काटने की जानकारी हुई है। लकड़ी कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
काट दिया आम का बाग
औरास। थाना क्षेत्र के दुर्गा गढ़ी गांव में आम का हरा भरा बाग काट दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जांच की। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वन क्षेत्राधिकारी हसनगंज वीरेंद्र तिवारी ने बताया अवैध तरीके से हरे पेड़ो की कटान की सूचना ग्रामीणों ने दी है। जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)