{"_id":"594abc184f1c1b465c8b45c3","slug":"21498070040-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत,तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत,तीन घायल
Updated Thu, 22 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो की मौत, तीन घायल
फतेेहपुर, हैदरगढ़ व बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं
बाराबंकी। जिले में बुधवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पहला हादसा बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां पूरनचंद (27) पुत्र राकेश निवासी ग्राम देवकलिया कोतवाली फतेहपुर ससुराल आया था। बुधवार की सुबह पूरन बाइक से पत्नी रोली (25) व सास रूपवती (50) के साथ खलसापुर गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी सिरौलीगौसपुर मोड़ दरियाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पूरन को सिर में गंभीर चोट आई वहीं उसकी पत्नी व सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने आननफानन सभी को सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। जहां से पूरन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को बदोसराय पुलिस ने दरिगापुर के पास पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी श्याम नरायन पांडेय ने बताया ट्रक चालक नौमीलाल निवासी बिंदौरा थाना मसौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक सीज किया गया है। दूसरा हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में खरसतिया गांव के पास हुआ। जहां बुधवार की दोपहर बाइक से जा रहे दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक चौबीस वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जबकि साथी शिवकुमार (20) पता अज्ञात की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। हैदरगढ़ कोतवाल एसपी तिवारी का कहना है कि हादसे का शिकार हुए दोनों युवकों के बारे में पता किया जा रहा है।