फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बाइक सवार को बचाने में खड़्ड में गिरी स्कूली वैन

बाइक सवार को बचाने में खड़्ड में गिरी स्कूली वैन

Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में खड़्ड में गिरी स्कूली वैन
बाइक सवार को बचाने में स्कूली वैन पलटी
विज्ञापन


त्रिवेदीगंज (बाराबंकी) । लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में स्कूल वैन खड्ड में पलट गई। स्थानीय लोगों ने स्कूली बच्चों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। बाइक सवार दो लोगों के घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार को शिवडनाम के पास राजाराम पब्लिक स्कूल सरैंया के बच्चों को लेकर जा रही वैन सोनेश्वर मंदिर के निकट खड्ड में पलट गई। वैन में आठ बच्चे सवार थे, जिनको सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने का कहना है कि बाइक सवार को बचाने में वैन पलटी है और इसी दौरान बाइक पलटने से उस पर सवार लखनऊ के थाना नगराम के अचलीखेड़ा गांव के विनय कुमार व इनके साथ बेडौरा गांव के इश्तियाक को घायल हो गए। उन्हें में सीएसची लाया गया। यहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हैदरगढ़ कोतवाली स्थित लखनऊ मार्ग पर खरसतिया के समीप खड़े ट्रैक्टर में टकराने से बाइक सवार घायल हो गया। अमेठी के थाना जगदीशपुर के राईमऊ गांव निवासी शंकर लाल मौर्या अपनी बाइक से गैस सिलेंडर लेकर लखनऊ ऐशबाग से घर जा रहे थे। मार्ग पर वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। घायल अवस्था में सीएचसी से जिला चिकित्सायल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed